रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में ललपनिया में आयोजित लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव में 23 नवंबर को जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने संथाली भाषा एवं साहित्य के प्रति विशेष रुचि दिखाई।
बताया जाता है कि महोत्सव परिसर में लगे पुस्तक स्टॉल का भ्रमण कर डीसी ने संथाली व्याकरण, संथाली रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक परंपराओं से संबंधित पुस्तकों का अवलोकन किया तथा कई पुस्तकें खरीदी। इस दौरान उन्होंने संथाली भाषा की समृद्ध साहित्यिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में पुस्तकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा की वास्तविक पहचान उसकी साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत से होती है। स्थानीय भाषाओं और साहित्य को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे प्रयास बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लुगुबुरू महोत्सव धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ-साथ स्थानीय भाषा, साहित्य और परंपराओं को बढ़ावा देने का भी महत्वपूर्ण मंच है। महोत्सव में इस तरह की पहल जनजातीय संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायक साबित होगी।
![]()













Leave a Reply