प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम में 7 सितंबर को शोकसभा आयोजित की गई।
झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री स्वर्गीय सुदीप कुमार सोनू के निधन पर विद्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा, प्राचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दिवंगत मंत्री के सम्मान में विद्यालय में अवकाश भी रखा गया। शोकसभा के दौरान विद्यालय परिवार ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर सुनील दास, गुरु विकास कुमार, अमन कुमार, अभिषेक खन्ना, अनंत सिन्हा, समीर महादानी, दिवाकर सिंह, शर्मिला चौधरी, पूजा रॉय, रश्मि वर्धन, विद्या ओझा, अंजली कुमारी, खुशबू तिवारी, आरजू प्रवीण सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply