प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन पर बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में श्रद्धांजलि एवं शोकसभा का आयोजन किया गया।
शोकसभा में विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके व्यक्तित्व, जनसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय की प्रधानाचार्या रूमी सरकार ने कहा कि विद्यालय परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।
विद्यालय के आचार्य दीपक कुमार ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन शिक्षा जगत एवं समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी स्मृतियाँ सदैव आमजनों के हृदय में जीवित रहेंगी। तत्पश्चात सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने कुछ क्षणों का मौन रखकर दिवगंत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
![]()













Leave a Reply