एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार के शास्त्रीनगर स्थित प्रसिद्ध मां सेवा (प्रसूति) मंदिर एवं क्लिनिक के सुप्रसिद्ध महिला डॉक्टर कस्तूरी मुखर्जी के निधन के बाद क्लिनिक का संचालन व्यवसायी ओम प्रकाश अग्रवाल के द्वारा की जाएगी।
व्यवसायी ओमप्रकाश अग्रवाल, डॉ एस के भारती और डाॅ प्रीति सिंह ने 7 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। बताया कि यहां सभी तरह के मरीजो की इलाज की जाएगी। अस्पताल को पूर्ववत संचालित करने का निर्णय लिया है, ताकि स्वर्गीय चिकित्सक कस्तूरी मुखर्जी और क्लिनिक की प्रतिष्ठा बरकरार रहे, साथ हीं क्षेत्र के रहिवासियों का विश्वास कायम रह सके।
![]()













Leave a Reply