एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी की जिला स्तरीय बैठक 12 नवंबर को जिला के हद में गोमिया प्रखंड के स्वांग पोस्ट ऑफिस के समीप सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने 11 नवंबर की देर संध्या दी।
उन्होंने कहा कि आयोजित जिला स्तरीय बैठक में पार्टी तथा संगठन की मजबूती, अनुशासन, सदस्य संख्या बढ़ाने तथा विभिन्न प्रकोष्ठ को बेहतर कार्य करने पर जोर दिया जायेगा। कहा कि उक्त बैठक को लेकर पुरे बोकारो जिला के कांग्रेस जनों को सूचना दे दी गयी है।
कहा कि बैठक में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह मुख्य रूप से शामिल रहेंगे, जबकि बोकारो विधायक श्वेता सिंह आवश्यक कार्य व् व्यस्तता के कारण नहीं आ सकेगी। कहा कि उक्त आयोजन की तैयारी पुरी कर ली गयी है, ताकि आगन्तुको को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कहा कि उक्त बैठक 12 नवंबर को दिन ग्यारह बजे प्रारम्भ होगा।
![]()













Leave a Reply