प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला मुख्यालय के सेक्टर टू सी स्थित एक बीएसएल आवास से 23 नवंबर कॉ पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) इमानुअल बास्की का शव बरामद किया गया है। उक्त आवास से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां एएसआई का शव पाया गया।
जानकारी के अनुसार मृतक एएसआई इमानुअल बास्की बोकारो पुलिस लाइन में तैनात थे। वे मूल रूप से गोड्डा जिले के रहिवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
![]()













Leave a Reply