Advertisement

पेटरवार के अंगवाली में काली पूजा कमिटी द्वारा माता जागरण का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बीते 8 नवंबर को दिवाली की देर रात तक बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्कूल परिसर में यहां की काली पूजा कमेटी के सौजन्य से माता जगराता का भव्य आयोजन किया गया। विकाश महाकाल जागरण ग्रुप रांची द्वारा यहां आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई।

जगराता कार्यक्रम के प्रारंभ में माता काली मंदिर से मां की जोत आयोजन स्थल पर लाए गये। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीगणेश वंदन एवं वीर हनुमान की भजन प्रस्तुति से की गई। गायन में खिरोधर, आशा एवं शोभा चौहान द्वारा दर्जनों धार्मिक भजन प्रस्तुत किए गये, जिसे श्रद्धालुओं में महिलाएं, पुरुष, बच्चे, युवक, युवतियां बड़े चाव से श्रवण कर रहे थे।

बताया जाता है कि भजन गायन के क्रम में विकाश झांकी टीम द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। जबकि, वाद्य यंत्रों में बैजनाथ, ऑर्गन, रॉक सोनु ढोलक, रिंकू पैड में खूब ताल मिलाया। पूजा कमिटी की ओर से अध्यक्ष सौरव पाल, अजय रजवार, आनंद यादव, बसंत रजवार, कामेश्वर ठाकुर, कौशल कपरदार, विकाश कपरदार सहित साकेत रजवार, ध्रुव, सोनू यादव, राजू रजवार, राहुल, अनीश, दीपक, विशाल, रंजित, बिरसा, विक्की आदि अनेकों कार्यकर्ता व्यवस्था में सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *