Advertisement

पूर्व वित्त मंत्री स्व. छत्रु राम महतो की दूसरी पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। तत्कालीन बिहार सरकार के पूर्व वित्त मंत्री एवं बोकारो जिला के हद में गोमिया से पांच बार विधायक रहे स्वर्गीय छत्रु राम महतो की दूसरी पुण्यतिथि 17 नवंबर को पेटरवार के तेनु चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। अध्यक्षता दिवंगत पूर्व मंत्री के पुत्र जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो ने की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, परिजनों, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जनकल्याणकारी कार्यों, सादगीपूर्ण जीवन और राजनीतिक योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से स्व. महतो की धर्मपत्नी पंचू देवी, झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद, गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो शामिल थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. छत्रु राम महतो का संपूर्ण जीवन जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े आम जरूरतमंदो के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनके राजनीतिक आदर्श, जनहित के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस अवसर पर उपस्थित रहिवासियों ने उनके बताए आदर्शों एवं विचारों पर चलने तथा उनके अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. महतो ने समाज सेवा और जनहित को हमेशा प्राथमिकता दी। क्षेत्र के रहिवासी उनके योगदान को सदैव याद रखेंगे।

कार्यक्रम का मंच संचालन महानंद महतो एवं बेणेश्वर महतो ने किया। मौके पर बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, सत्यनारायण सिंह, भाजपा पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, लक्ष्मण नायक, विनोद कुमार महतो, जगन्नाथ राम, अर्जुन सिंह, बबीता कुमारी, देवनारायण प्रजापति, पुजा महतो, अमरदीप महाराज, शंकर रजक, सुधीर कुमार सिन्हा, पंचानंद महतो, तुलसी जायसवाल, आनंद महतो, सुरेंद्र महतो, लाल बहादुर शर्मा, सचिन कुमार महतो, वासुदेव मिश्रा, धनेश्वर महतो, भदरू महतो, अहलाद महतो, जुगल महतो, बालेश्वर महतो, रितेश कुमार सिन्हा, मदन महतो, अमरेश महतो, संटू सिंह, राजेश प्रसाद आहूजा, चंदन सिन्हा, निरंजन महतो, झमन महतो, प्रकाश रवानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *