Advertisement

पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक ने सोनपुर व् हाजीपुर स्टेशनों का किया गहन निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग द्वारा दीघा ब्रिज हॉल्ट से जयनगर सेक्शन के निरीक्षण के क्रम में 13 नवंबर को सोनपुर रेल मंडल के सोनपुर एवं हाजीपुर रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया गया।

इस दौरान महाप्रबंधक गर्ग ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्रियों के आवागमन, भीड़ प्रबंधन, होल्डिंग एरिया, पेयजल की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा अन्य यात्री सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही, यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व के दौरान भीड़ का सुचारु एवं सुरक्षित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बताया जाता है कि इस दौरान महाप्रबंधक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन करें। निरीक्षण के दौरान सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन सहित रेल मंडल एवं मुख्यालय के सभी संबंधित शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *