Advertisement

झारखंड राज्य स्थापना दिवस को ले सरकारी विद्यालयों में विशेष प्रार्थना-सभा

छात्रों को वीर सपूतों के योगदान की दी गई जानकारी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड राज्य स्थापना दिवस और विरासत -संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में 17 से 20 नवंबर तक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित करने का निर्देश है। इस आलोक में 17 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चलकरी में पूर्वाह्न 9 से 9.30 के बीच विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार इस दौरान विद्यार्थियों को झारखंड के इतिहास, गौरव गाथा, महापुरुषों, वीर सपूतों व आंदोलनकारियों के योगदान, राज्य की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, समृद्ध विरासत तथा जनजातीय संस्कृति से परिचय कराने का भी निर्देश है।

अंगवाली मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक (एचएम) शैलेश कुमार खन्ना, शिक्षक नौशाद अली, शिवचरण कपरदार, रूपेश कुमार महतो, यमुना कपरदार, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रकाश नायक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में एचएम श्रीप्रसाद रविदास, सविता देवी, पवन कुमार मिश्रा, निर्मल मिश्रा आदि शिक्षक, जबकि चलकरी उच्च विद्यालय में एचएम अनिल सिंह, विद्यालय अध्यक्ष सोहन रविदास सहित अन्य सभी शिक्षक मौजूद थे। इस अवसर पर पेटरवार स्थित +2 उच्च विद्यालय के एचएम साहू की उपस्थिति में पीजीटी शिक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा वीर सपूतों के गाथा की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *