Advertisement

जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर पंचायत पेयजल-स्वच्छता समिति का हुआ विस्तार

प्रहरी संवाददाता,पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत में बीते एक महीने से गड़बड़ाई जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ कर सुचारू रूप से चलाने के लिए पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में पेयजल स्वच्छता पंचायत समिति की एक बैठक 7 सितंबर को आयोजित की गई।

इस अवसर पर सर्वप्रथम बैठक में पंचायत में बीते एक माह से उपभोक्ताओं को बिना फिल्टर्ड के हो रही जलापूर्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए पंचायत स्तरीय पेयजल-स्वच्छता समिति का पुनर्गठन/विस्तार किया गया।इसमें पदेन अध्यक्ष मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, जलसहिया सह कोषाध्यक्ष भाग्यरानी के अलावे उपमुखिया रियाज अहमद, पंसस बोबी देवी, सभी वार्ड सदस्य, ग्रामीण देवब्रत जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अमित मिश्रा, एनायत हुसैन, भगवान दास नायक, बुधन रजवार, नरेश कमार, तुलसी नायक, दामोदर मिश्रा एवं अन्य को जोड़ा गया।

सर्वसम्मति से पारित किये गए कई प्रस्तावों में स्वच्छ जलापूर्ति उपरांत गांव के सभी मुहल्ले में जलकर वसूली के लिए वाहन द्वारा प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना, जलकर वसूली के दौरान करंट महीने की भुगतान अति जरूरी है। साथ ही बकाया के लिए किस्त के हिसाब से शीघ्र चूकता किए जाने पर बल दिया गया।

बता दें कि, बैठक में जलापूर्ति कंपनी की ओर से एक प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो को यहां भेजा गया, जो जलमीनार से जलापूर्ति से संबंधित सारी खामियों की गहनता से जायजा लिया। मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उपमुखिया रियाज अहमद, देवब्रत जायसवाल, जलसहिया पति रामबिलास रजवार, निताई रजवार, अजीत रविदास, रोकी कमार, भगवानदास नायक, दामोदर मिश्रा, अशोक रजवार सहित अन्य पेयजल कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *