Advertisement

जयदीप बने सीएवीए मेंस वॉलीबॉल लीग तकनीकी अधिकारी, देश में पहली बार आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के लिए गौरव की बात है कि ओलंपिक एजुकेटर एवं भारतीय वॉलीबॉल के अनुभवी कोच जयदीप सरकार को प्रतिष्ठित सेंट्रल एशियन वॉलीबॉल एसोसिएशन (सीएवीए) मेंस वॉलीबॉल लीग 2026 के लिए तकनीकी अधिकारी (टेक्निकल ऑफिशियल) नामित किया गया है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन भारत में पहली बार ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलाजी (कीट) में किया जाएगा।

ज्ञात हो कि, जयदीप सरकार एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। वर्तमान में वे भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) में मुख्य कोच के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस नियुक्ति को भारतीय वॉलीबॉल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में तकनीकी अधिकारी के रूप में उनकी भूमिका प्रतियोगिता के सफल संचालन में अहम होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *