रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के शुभारंभ पर बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने जिले के सभी व्रतियों, श्रद्धालुओं एवं आम रहिवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान सूर्य एवं छठी मैया से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
डीसी झा ने जिलेवासियों से छठ पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने की अपील करते हुए सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अर्घ्य के दौरान निर्धारित सुरक्षित स्थानों का ही उपयोग करने, गहरे पानी में जाने से बचने तथा बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने घाटों पर बिजली के तारों एवं उपकरणों से सावधानी बरतने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा।
उपायुक्त ने पूजा सामग्री एवं कचरा जलाशयों में नहीं डालने तथा घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग और सतर्कता से छठ महापर्व को सुरक्षित, स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।
![]()













Leave a Reply