सेवानिवृत्त कर्मियों को सिखाई गई डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की तकनीक
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। कोयला खदान भविष्य निधि (सीएमपीएफ) संगठन रीजन-2 की ओर से 23 नवंबर को बोकारो जिला के हद में करगली स्थित ऑफिसर्स क्लब में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के प्रति जागरूकता एवं इसे बनाने के प्रशिक्षण हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में सीसीएल के संबंधित क्लर्क, प्रबंधन के अधिकारी और बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कोयला कर्मी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान सीएमपीएफ आर-टू के पदाधिकारियों ने पेंशनभोगियों और संबंधित कर्मियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नवंबर माह के दौरान सभी पेंशनभोगियों को अपना नया लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र बन जाने के बाद इसे अलग से भौतिक रूप में भेजने की चिंता नहीं करनी पड़ती है, क्योंकि यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है। इससे बुजुर्ग पेंशनभोगियों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।
शिविर में प्रबंधन की ओर से सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के विभागाध्यक्ष प्रशासन एवं मानव संसाधन बिनय रंजन टुडू, प्रबंधक एचआर पीएन सिंह, सीताराम उइके सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। वहीं, सीएमपीएफ आर-टू के पदाधिकारियों में विकास चंद्र सिंह (ईओ/एओ), सुयश कुमार वर्मा, सुशांत आनंद और कन्हैया लाल मौजूद थे। इसके अलावा दीपक कुमार, संजय कुमार पांडेय, मुनेंद्र कुमार मुर्मू, बबलू कुमार, गोपाल चंद्र मंडल, राम किशुन सिंह, राकेश कुमार, दानियाल खान, अरुण चक्रवर्ती, महेश सिंह मुंडा, बिरंग देवी, शिव कुमार डे, ओम प्रकाश सिंह, दिलीप मरीक और राजेंद्र समेत दर्जनों पूर्व सीसीएल कर्मी उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply