Advertisement

यूटुब चैनल इडियट बॉक्स पर वेब सीरीज़ दादुआ का आतंक के ट्रिसर का शुभारंभ

एस. पी. सक्सेना/पटना (बिहार)। मनोरंजन जगत में एक नई और रोमांचक यूटुब चैनल इडियट बॉक्स पर वेब सीरीज दादुआ का आतंक का भव्य शुभारंभ 7 मई को बिहार की राजधानी पटना के कालिदास रंगालय में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में आर. एन. दास, अभिषेक रंजन आदि उपस्थित रहे।

जानकारी देते हुए कलाकार साझा संघ के सचिव मनीष महीवाल ने बताया कि इस वेब सीरीज के निर्देशक एवं लेखक अहमद जमाल है। इस प्रोजेक्ट को जमान सिने बॉक्स के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है, जबकि इसके निर्माता भी अहमद जमाल ही है। सीरीज में बिहार के सभी प्रतिभाशाली कलाकारों की एक मजबूत टीम शामिल है, जिनमें मनीष महिवाल, सुधीर कमल, रविंद्र सिंह, सरबिंद कुमार, मणिकांत चौधरी, संजय कांत, मिथलेश सुमन, पूजा सिंह, मंजरी मनी त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, अपर्णा राज, रजनी राय, अमलेश आनंद, सुनील पासवान, सुभाष चंद्र, आशीष दीक्षित, रोबिन राज, संकल्प सहाय, सौरव सिंह और मृगांक कुमार आदि कलाकार शामिल है।

इसके ट्रिसर में मनीष महिवाल का डबल सेड करेक्टर दर्शकों को पसंद आया। आर एन दास एवं अभिषेक रंजन ने महिवाल के अभिनय की तारीफ की। वेब सीरीज दादुआ का आंतक का तकनीकी टीस भी उतनी ही सशक्त है जिसमें कैमरामैन नरेन्द्र सिंह, संगीत विनय सिंह एवं प्रवीण का भरपूर संलग्नता झलकता है। मुख्य कलाकार महीवाल के अनुसार दादुआ का आतंक एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों को रोमांच, संघर्ष और सशक्त सामाजिक संदेश से जोड़ने का प्रयास करेगी। यह वेब सीरीज अपने दमदार कंटेंट और प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाने के लिए तैयार है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *