विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया में 7 मई को कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिक्षक एवं छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में शामिल थे।
गोमिया पुलिस द्वारा आयोजित कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय गोमिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो के निर्देशन में आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं को डायल 112 और 1930 की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में थाना के पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) मनोज कुमार ने स्कूली छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की जानकारी दी। बच्चों को डायल 112 और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के महत्व के बारे में बताया। एसआई ने किसी भी आपात स्थिति या साइबर ठगी की घटना होने पर तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की।
उन्होंने पॉक्सो एक्ट और साइबर फ्रॉड को लेकर विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, साइबर फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा ट्रैफिक नियमों एवं रोड सेफ्टी के प्रति जागरूक किया। कहा कि जागरूकता ही अपराध से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। एसआई ने छात्रों से सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा ऑनलाइन किसी अनजान लिंक या कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी।
कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करें और निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारी ने बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए और उन्हें निडर होकर पुलिस से मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
![]()













Leave a Reply