प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट से लेकर बोकारो स्टील प्लांट के कूलिंग पौंड तक 34.5 किमी दूरी की नहर की मरम्मती 6 मई को प्रारंभ किया गया।
बताया जाता है कि नहर मरम्मति के प्रथम दिन कार्य संवेदकों द्वारा तेनुघाट से छपरगढ़ा, घरवाटांड़, अंबाटोला, चांपी, खेतको, कानीडीह, चलकरी, झुंझको, अंगवाली, बेहरागोडा, बिरहोरबेड़ा, खेढो, धड़कीडीह, पिछरी, करणडीह, तोताडीह, तांतरी, तूपकाडीह, कुंडोरी आदि इलाके में अपने अपने आवंटित स्थलों में शुरू कर दिया गया।
यूं तो कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने में बोकारो सेल अधिकारियों की टीम तथा तेनुघाट बांध प्रमंडल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। टीम की तनिक लापरवाही व ढील के कारण ही मरम्मती कार्य में पारदर्शिता नहीं दिखती।
बता दे कि, बे-मौसम वर्षा के खतरा को देखते हुए प्रथम दिवस को ही कई संवेदक द्वारा छड़ बांधकर ढलाई भी शुरू कर दिया गया, जबकि प्रायः संवेदकों ने कार्यस्थल पर मिट्टी भराई, लेवलिंग कार्य ही करा पाए। सेल व बांध प्रमंडल की टीम भी कहीं कहीं निरीक्षण करते नजर आए।
![]()













Leave a Reply