एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जरीडीह बाजार रहिवासी प्रदीप साव एवं मंजू देवी के पुत्र अनमोल कुमार ने जैक 12वीं साइंस की परीक्षा में 93.4 प्रतिशत प्राप्त कर रामविलास प्लस टू विद्यालय बेरमो का टॉपर और बोकारो जिला का चौथा टॉपर बन गया है। अनमोल के बेहतर रिजल्ट से परिजनों में हर्ष देखा जा रहा है।
पूछे जाने पर अनमोल ने 6 मई को भेंट में अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षक तथा माता-पिता को दिया है। उसने बताया कि आगे उसे जेईई की तैयारी कर इंजीनियर बनना है। अनमोल की इस उपलब्धि पर जरीडीह बाजार रहिवासी सुरेंद्र स्वर्णकार, रॉबिन कसेरा, शंभू सोनी, संजय बोरा, भोलू भगत, मोहम्मद अरशद, सुरेश कुमार सहित दर्जनों गणमान्य जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अनमोल के उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
![]()













Leave a Reply