Advertisement

आरओएम कोयला लोडिंग में मजदूरों को काम की मांग को ले जीएम को सौंपा ज्ञापन

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) आरओएम कोयला लोडिंग मे मजदूरो को काम की को लेकर 6 मई को अमलो ट्रक ऑनर एसोसिएशन के बैनर तले जीएम और पीओ को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन साव ने कहा कि लोकल सेल में शुरू से जो मजदूरों को हक और अधिकार मिला है, उन अधिकारों को प्रबंधन खत्म करने की कोशिश कर रही है। कहा कि लदाई मजदूरो की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। प्रबंधन की मनमानी नहीं चलेगी। कहा कि 7 मई को एक दिन का सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। कहा कि सात दिन के अंदर हमारी मांगो पर प्रबंधन सकारात्मक पहल नही करती है तो प्रबंधन के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जायेगा।

असंगठित मजदूर के अध्यक्ष संतोष सिंह कहा कि हमारी मांगों पर प्रबंधन सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आंदोलन और भी भयावह होगा। मौके पर समर सिंह, सत्येंद्र सिंह, संतु ठाकुर, बिनय दूबे, अशोक मिश्रा, शंभू यादव, अमित सिंह, हरिशंकर सिंह, आशीष मिश्रा, हुमायूं खान, बिरेंद्र साव, गुड्डू मंडल, पवन सिंह, पहलाद भगत, जे एन सिंह, भागीरथ मिश्रा, राॅकी महतो, जगदीश महतो, रोबिन मिश्रा, पिंटू महतो, पुनेश्वर महतो, राज कुमार जोशी, शिव लाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *