Advertisement

कारो प्रबंधन आरओएम कोयला लोडिंग में मजदूरों को दे काम, अन्यथा आन्दोलन

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो लोकल सेल के आरओएम कोयला लोडिंग मे मजदूरो को काम देने की को लेकर स्थानीय कमिटी ने 6 मई को पीओ को मांग पत्र सौपा।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओ ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन को पुराने व्यवस्था के अंतर्गत लोकल सेल को कोयला देना होगा, नहीं तो आने वाले दिनों में प्रबंधन के खिलाफ वे सभी सड़कों पर उतर जाएंगे। कहा कि लोडिंग मजदूर के साथ हो रही सीसीएल प्रबंधन कि मनमानी नहीं चलेगी। हर महीने आरओएम और स्टीम कोयला का ऑक्शन किया जाए।

कहा गया कि कोयला लोकल सेल में शुरू से जो मजदूरों को हक और अधिकार मिला है, उन अधिकारों को प्रबंधन खत्म करने की कोशिश कर रही है। जिससे लदाई मजदूरो की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। कहा गया कि प्रबंधन की मनमानी नहीं चलेगी। इस दौरान मुनु सिंह, पंकज सिंह, टीपू महतो, ललन सिंह, टिरू महतो, सुजीत सिंह, अरुण सिंह, बिक्की, डब्लू, विकास सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *