Advertisement

सदर अस्पताल बोकारो में हंगामा: इलाज के बजाय डॉ पर बदसलूकी व् धमकी का आरोप

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सदर अस्पताल बोकारो में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ आर.पी. सिंह ने मरीज के परिजनों के साथ न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि मारपीट और सिर फोड़ देने जैसी धमकी भी दी।
जानकारी के अनुसार, काला पत्थर क्षेत्र से आए एक मरीज की हालत काफी गंभीर थी और परिजन तत्काल इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने स्थिति की गंभीरता को समझने के बजाय अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। परिजनों का कहना है कि जब धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ही इस तरह का व्यवहार करेंगे, तो मरीजों का भरोसा कैसे कायम रहेगा। यह घटना न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि मानवता और पेशे की गरिमा पर भी गंभीर चोट पहुंचाती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *