Advertisement

बीएंडके में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ, अधिकारियों व कर्मियों ने ली संकल्प

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। सीसीएल मुख्यालय रांची के निर्देश पर बोकारो जिला के हद में करगली स्थित बीएंडके क्षेत्र में राजभाषा हिंदी पखवाड़ा का 14 सितंबर को शुभारंभ किया गया। जिसमें उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने राजभाषा हिंदी में अधिकाधिक कार्य करने का संकल्प लिया।

जानकारी के अनुसार राजभाषा माह की शुरुआत आफिसर्स क्लब करगली मे मुख्य अतिथि क्षेत्र के विभागाध्यक्ष खनन (माइनिंग) शंकर कुमार सहित विभागाध्यक्ष प्रशासन सह मानव संसाधन विनय रंजन टुडु तथा क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक वी.एन. पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर की।

मौके पर उपस्थित अधिकारीयों ने कहा कि हिंदी सिर्फ भाषा नहीं है। यह हमारी संस्कृति, पहचान और राष्ट्र का गौरव है। कहा कि अंग्रेजी सीखना आवश्यक हो सकता है, परंतु अपनी मातृभाषा का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग कर हम अपने कार्यों में सरलता ला सकते हैं।

मौके पर राजभाषा माह के दौरान होने वाले निबंध प्रतियोगिता, काव्य पाठ, कार्यशाला आदि की जानकारी दी गयी। अधिकारियों व कर्मचारियों को दैनिक जीवन में अधिक से अधिक हिंदी का उपयोग करने का संकल्प दिलाया गया। इस पूरे महीने के दौरान सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों में आधिकारिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यालयों में दैनिक कामकाज के दौरान संकोच को दूर कर हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित करना। हर साल इस अभियान को बेहद बड़े स्तर पर मनाते हैं, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों और कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाता है।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के पी साही, क्षेत्रीय सर्वेक्षण पदाधिकारी कुमार राकेश चंद्र, सीएसआर प्रबंधक संजीत कुमार, प्रबंधक मानव संसाधन पी एन सिंह, आरपी यादव व सीताराम यूके, विभागाध्यक्ष वित्त राजीव रंजन सहित संजय पांडेय, मिथलेश सिंह, संतोष सिंह, परवेज अख्तर, विक्की कुमार, पुष्पांजलि
तिवारी, मनीषा, दीप चंद, मिथलेश मंडल, रंजीत कुमार, मेनका, शिवाजी मिश्रा, कलावती देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *