Advertisement

महावीर मंदिर कसमार में छह दिवसीय गणपति महोत्सव का शुभारंभ

आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार स्थित महावीर मंदिर परिसर 14 सितंबर को गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। यहां श्रद्धालुओं द्वारा छह दिवसीय गणेश महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। आकर्षक एवं भव्य गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी।

बताया जाता है कि प्रतिमा का पट खुलते ही विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। पूजा स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। गणपति बप्पा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था की गयी है। आयोजन समिति के अनुसार छह दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में 15 सितंबर को विशेष पूजा एवं धार्मिक अनुष्ठान होगा। इसके बाद शाम में डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 16 सितंबर को वेदी पूजन, गौरी आह्वान एवं गौरी-गणेश पूजन किया जाएगा। रात्रि में भव्य जागरण का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्ति संगीत का आनंद लेंगे।

बताया गया कि महोत्सव के दौरान आगामी 18 सितंबर को पूजा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के बाद पूर्णाहुति और भंडारा आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 19 सितंबर की शाम भव्य झांकी और शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में मेला भी लगाया गया है।
गणेश महोत्सव को लेकर कसमार और आसपास के गांवों के रहिवासियों में खासा उत्साह है। श्रद्धालु परिवार के साथ पूजा स्थल पहुंचकर भगवान गणेश का दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महोत्सव के सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

मौके पर कसमार रहिवासी सेवानिवृत्त डीएसपी सूर्यभूषण शर्मा, थाना प्रभारी कुंदन कुमार, समाजसेवी सूरज जायसवाल, सेवानिवृत्त शिक्षक दुर्गा प्रसाद प्रजापति, अखिल प्रसाद चौबे और मनीष जायसवाल मौजूद थे। वहीं पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश रंजन, उपाध्यक्ष प्रीतम मिश्रा, सचिव विष्णु जायसवाल, उपसचिव मेघनाथ गोस्वामी एवं आशुतोष झा, कोषाध्यक्ष गणेश, संरक्षक रजत मिश्रा तथा समिति के सदस्यों में हरिशंकर प्रजापति, आदर्श ठाकुर, अशोक, पवन, विश्वनाथ भारत, उमा शंकर, बंटी, उपेंद्र, धनंजय, त्रिलोकी, कुशल, प्रतीक, सौरभ, रवि, प्रीतम, दिगंबर, अजय, करण, आनंद, मुन्ना, टिंकू, राहुल, विनोद, अभिजीत, आशीष सहित अन्य उपस्थित थे।

मौके पर कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि गणेश महोत्सव आस्था और उत्साह का पर्व है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग है। श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना करें और आयोजन समिति के साथ सहयोग बनाए रखें। दुर्गा प्रसाद महतो ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से माहौल बहुत अच्छा रहता है। कार्यकारी अध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि छह दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस प्रतियोगिता, जागरण, भंडारा और शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *