ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट एक नंबर रहिवासी जवाहर साफी एवं पूनम साफी की पुत्री एवं पूर्व मुखिया स्वर्गीय मातवर साफी की पौत्री मनीषा साफी ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 259 रैंक लाकर रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर चयनित की गयी। मनीषा के चयन से संपूर्ण तेनुघाट का मान बढ़ा है।
बताते चले कि मनीषा ने वर्ष 2024 में महज 21 साल की उम्र में बीपीएससी सीसीई की परीक्षा दी थी। पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एक साधारण परिवार से आने वाली मनीषा की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में हर्ष है।
मौके पर तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, अधिवक्ता सुभाष कटरियार उर्फ राजाजी, समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव आदि ने मनीषा को मिठाई खिलाकर एवं उनके परिजनों को अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मनीषा के परिजनों ने बताया कि मनीषा ने कड़ी मेहनत और लगन से 70वीं बीपीएससी की परीक्षा पास कर रेवेन्यू ऑफिसर का पद हासिल की है। मनीषा की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे तेनुघाट क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। बीपीएससी में मनीषा के चयन की खबर मिलते ही बधाई देने के लिए रिश्तेदारों और आस-पड़ोस के रहिवासियों का तांता लग गया है। सभी ने मनीषा की सफलता पर खुशी जताई और प्रशासनिक सेवा में बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
![]()













Leave a Reply