Advertisement

मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जगह जगह बैठक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बेरमो अनुमंडल प्रशासन मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिला के हद में जगह जगह बैठके की। साथ हीं लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार जिला के हद में नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही ग्राम के दोनों समुदाय के गणमान्य जनों तथा अखाड़े के सदर, सेक्रेटरी के बीच 24 जून को आम बैठक की गई। जिसमें प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को समझाया गया तथा उनकी मुहर्रम जुलूस, ताजिया आदि की तैयारी का जायजा लिया गया। साथ ही कसमार प्रखंड के ग्राम मोचरो और गररी के संवेदनशील अखाड़ा पर रहिवासियों के साथ बैठक कर मुहर्रम त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश से अवगत कराया गया। इस क्रम में चंद्रपुरा प्रखंड के हद में बोकारो-झरिया ओपी परिसर में भी बैठक की गयी।

इस अवसर पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक बेरमो अंचल, संबंधित प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना तथा ओपी प्रभारी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि पूरे अनुमंडल में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए सरकार के दिशा निर्देश का पालन कराने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पहल किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *