प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड पेंशनर कल्याण समाज अनुमंडल शाखा तेनुघाट (बोकारो) के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने 24 जून को कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तेनुघाट को पेंशन निर्धारण को लेकर ज्ञापन सौंपा।
पत्र प्रेषित कर चौबे ने बताया कि बीते 31 अक्टूबर 2023 से मदन राम, तुगेश्वर तिवारी, शंभू गोप, बीते 31 अक्टूबर 2024 से रामदुलार रविदास एवं 31 जनवरी 2025 से प्रभु राम सेवा निवृत किए गये हैं। जिन्हें सरकार के नियमानुसार पेंशन देय है। परंतु आज तक इनके पेंशन का निर्धारण नहीं हो पाया है। फलस्वरूप इन्हें पेंशन का भुगतान नहीं मिल पा रहा है और वे भुखमरी का शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि उपरोक्त सेवा निवृत कर्मी अपने पेंशन के भुगतान के लिए लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। फिर भी इनका पेंशन निर्धारण नहीं हो पाया है। इस प्रकार बिना कारण विलंब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मालूम हो कि किसी भी कार्य में विलंब से असंतोष बढ़ता है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। इसलिए विषय वस्तु को गंभीरता लेते हुए भुगतान की दिशा में व्यक्तिगत रुचि लेकर सेवा निवृत कर्मचारियों को राहत दिया जाए। अब ज्यादा विलंब सही नहीं है। ज्ञापन की प्रतिलिपि सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड रांची एवं उपयुक्त बोकारो को भी प्रेषित किया गया है।
![]()













Leave a Reply