प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला के हद में स्वस्थ केंद्र तोपचांची में नये डायलिसिस केंद्र का 24 जून को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला उपायुक्त आदित्य रंजन तथा उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक महतो ने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा ऐसी जनहितकारी पहल निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं यथा आयुष्मान भारत के तहत पात्र मरीजों को नि:शुल्क इलाज होगा।
इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी, कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।
![]()













Leave a Reply