Advertisement

प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने लिया मोहर्रम की व्यवस्था का जायजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के मुसलमानों द्वारा मोहर्रम त्यौहार 26 जून को मनाया जाएगा। मोहर्रम पर्व तैयारियों की जानकारी लेने 24 जून की शाम पेटरवार प्रखंड प्रशासन की टीम, पुलिस अधिकारी सशस्त्र बल के साथ भ्रमण कर विभिन्न पंचायतों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार प्रशासनिक तथा पुलिस टीम ने प्रखंड के हद में पेटरवार, बुंडू, उलगड्डा, ओरदाना, सदमा, दारीद, उत्तासारा, कोह, हड़मिता, चलकरी, खेतको, पिछरी, अंग़वाली आदि पंचायत क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
इस क्रम में अंगवाली में मोहर्रम इंतजामिया कमिटी के गुलाम अंसारी सहित कमिटी के दर्जनों सदस्य, चलकरी अंजुमन कमिटी के सदर समीर आलम, सचिव गुलाम हैदर, बशारत अंसारी, वाजिद अली, पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर एवं अन्य मौजूद थे।

प्रशासनिक टीम में पेटरवार सीओ अशोक राम, बीडीओ संतोष कुमार महतो, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, पुलिस निरीक्षक ममता कुमारी आदि शामिल थे। बताया जाता है कि अधिकारियों ने स्थानीय अमन पसंद रहिवासियों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया और उन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाए जाने की हिदायत दी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *