Advertisement

व्यवसायी की मौत पर दुकानदारों ने स्टेशन मार्केट बन्द कर दी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। स्थानीय बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन कॉलोनी रहिवासी 40 वर्षीय रेडिमेट कपड़ा व्यवसायी अंचू पाल की मौत से शोकाकुल दुकानदारों ने 16 जनवरी को बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के सभी दुकानों को बन्द कर अपने साथी दुकानदार को श्रद्धांजलि दी है।

ज्ञात हो कि मृतक दुकानदार रेलवे स्टेशन मार्केट में लोकनाथ ड्रेसेस नामक रेडिमेट दुकान चलाता था। जिसने बीते 15 जनवरी की संध्या व्यक्तिगत कारण से फांसी लगा लिया और इलाज के दौरान डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में मौत हो गई। व्यवसायी की मौत के पीछे के कारणों का अभीतक पता नहीं चल सका है। मृतक के इकलौती आठ वर्षीय पुत्री को थैलीसीमिया पेसेंट है जिसे बोकारो के चास स्थित के. एम. मेमोरियल अस्पताल में डायलीसिस करवाना पड़ता था।जिस कारण वह परेशान रहता था।

मृतक के परिजनों से मिलने 16 जनवरी को बेरमो प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह गोविंदपुर बी पंचायत मुखिया चंद्रदेव घासी सहित पंचायत समिति सदस्य के पति बिरसा रजक व स्टेशन मार्केट के दुकानदार व समाजसेवी पहुंचे व परिजनों को हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया। मुखिया चंद्रदेव घासी ने उक्त घटना पर दु:ख प्रगट करते हुए कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है। उन्होंने सरकार द्वारा घोषित सभी योजनाओं का लाभ आश्रित को दिलाने का आश्वासन दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *