रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड के घोड़ागाड़ा में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग झारखंड सरकार द्वारा स्वीकृत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के चारदीवारी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास 9 अगस्त को किया गया। शिलान्यास चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के रहिवासियों में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण चंदनकियारी क्षेत्र में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि संस्थान के विकसित होने से चंदनकियारी सहित आसपास के क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव होती है। इस महाविद्यालय के निर्माण से स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।
विधायक ने कहा कि चंदनकियारी को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को भी गति देने का संकल्प है। कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य चंदनकियारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। कहा कि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय आने वाले समय में क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और रोजगार के नए द्वार खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा बढ़ेगी, अवसर बढ़ेंगे और चंदनकियारी आगे बढ़ेगा। महाविद्यालय की चारदीवारी निर्माण कार्य के शुभारंभ से स्थानीय रहिवासियों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। इसे क्षेत्र में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
![]()













Leave a Reply