Advertisement

हाजीपुर में शिवम अवेता आईवीएफ सेंटर का भव्य शुभारंभ

नि:संतान दंपत्तियों को मिली विश्वस्तरीय इलाज की सौगात

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर और आसपास के इलाकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। हाजीपुर के आर.एन. कॉलेज रोड सुभाष चौक के समीप अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शिवम अवेता आईवीएफ सेंटर का भव्य उद्घाटन 9 अगस्त को किया गया।

इस नए केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा और सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश चौरसिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। देश में आमजनों की बदलती जीवन शैली और बढ़ते तनाव के कारण आज के समय में इनफर्टिलिटी (नि:संतानता) एक आम समस्या बनती जा रही है। सही मार्गदर्शन और आधुनिक चिकित्सा के अभाव में कई जोड़े संतान सुख से वंचित रह जाते हैं। ऐसे दंपत्तियों के लिए यह सेंटर वरदान साबित होगा। अब स्थानीय रहिवासियों को नि:संतानता के सटीक और विश्वस्तरीय इलाज के लिए महानगरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

सेंटर की प्रभारी डॉ दिव्या सुमन ने जानकारी दी कि इस केंद्र में आधुनिक तकनीकों और अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में मरीजों को परामर्श और उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान हाजीपुर और ग्रामीण क्षेत्रों के नि:संतान दंपत्तियों के जीवन में खुशियों की नई किरण लेकर आएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *