रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला में कुपोषण उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। जिला उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में 23 जुलाई को समाहरणालय में ई-टेलीमेडिसिन एवं मोबाइल पोषण वैन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की गयी।
जानकारी के अनुसार जिला के हद में गोमिया और पेटरवार प्रखंडो के 27 आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित इस पहल के तहत अब तक 828 बच्चों की पोषण जांच और 653 रहिवासियों को टेलीमेडिसिन से परामर्श दिया गया है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार दर्ज किया गया है।
उपायुक्त झा ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए नवजातों की देखभाल, धात्री माताओं के पोषण और आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
समीक्षा क्रम में एमटीसी में भर्ती को लेकर झिझक पर चिंता जताते हुए जन जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्थानीय पौष्टिक आहार को बढ़ावा देने और सामुदायिक सहभागिता से कुपोषण के खिलाफ जन आंदोलन चलाने पर बल दिया गया। समीक्षा बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, जिला सिविल सर्जन डॉ ए बी प्रसाद सहित कई अधिकारीगण मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply