Advertisement

खराब चापानल की पाइप बदली, ग्रामीणों को मिली राहत

पूर्व मुखिया की पहल से गर्री पंचायत में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत के विभिन्न टोलों में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार ने पहल करते हुए खराब एवं सड़े-फूटे चापानल के पाइप को हटाकर नया पाइप लगवाने का कार्य कराया।

गर्री पंचायत के कुम्हार टोला रहिवासी महेश करमाली के घर के समीप का चापानल की खराब पाइप को बदलकर नई पाइप लगाई गई। वहीं जगेश्वर प्रजापति, नीचे रजवार टोला रहिवासी स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर के चापानल में भी सड़ी-फूटी पाइप को हटाकर नई पाइप लगवाने का कार्य किया गया। इससे स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

मौके पर पूर्व मुखिया सिकंदर कपरदार ने कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि जहां भी पेयजल से संबंधित समस्या की जानकारी मिलती है, उसे दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
ग्रामीणों ने चापानल की खराब पाइप बदलवाने के लिए पूर्व मुखिया के प्रति आभार जताया और कहा कि इससे टोले के रहिवासियों को काफी राहत मिलेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *