Advertisement

कसमार थाना कांड संख्या 27/26 के प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना में बीते 16 अप्रैल को दर्ज कांड क्रमांक-27/26 मामले में कसमार पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है।

जानकारी के अनुसार उक्त कांड के प्राथमिक अभियुक्त संबंधित थाना क्षेत्र के सोनपुरा रहिवासी महेंद्र साहू के पुत्र मनीष कुमार साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि आरोपी मनीष के विरुद्ध थाना में धारा 96 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया था। कसमार पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 23 अप्रैल को उसे न्यायिक अभिरक्षा में तेनुघाट उपकारा भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *