प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु 25 अप्रैल को एक शादी समारोह में शामिल होकर वर-बधू को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
जानकारी के अनुसार विधायक सिंकू जिला के हद में मनोहरपुर प्रखंड के ग्राम सिरका रहिवासी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विजय तिग्गा के छोटे भाई देवराज तिग्गा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर- वधू को नव दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिए। मौके पर मनोहरपुर के जिला परिषद भाग एक सदस्य जय प्रकाश महतो, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सोनाराम गोप, धनेश्वर महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply