Advertisement

हाथी द्वारा मारे गए मृतकों के परिजनों को मंत्री ने सौंपा मुआवजा राशि का चेक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में 16 जनवरी को सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया प्रखंड के तिलैया रहिवासी हाथी के हमले में दिवंगत प्रकाश कुमार महतो के आश्रित पत्नी सुमन कुमारी एवं दिवंगत चरकू महतो के आश्रित पत्नी पुष्पा कुमारी को प्रति आश्रित ₹3,75,000 की मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। आपदा या दुर्घटना की स्थिति में प्रभावित परिवारों को त्वरित, पारदर्शी और सम्मानजनक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में प्रशासन संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई करेगा।

इस अवसर पर मंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग देती रहेगी। मौके पर दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *