प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत भवन में 16 जनवरी को जल समस्या को लेकर बैठक की गया।
जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक में स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि पानी बहुत ही कम चलता है, जिससे पानी की समस्या बनी रहती है। कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार तथा पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो ने जल सहिया को इस समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।
बैठक में जूनियर इंजीनियर प्रतीक कुमार सिन्हा, को-ऑर्डिनेटर अनील कुमार महतो, अनिरुद्ध कुमार, पंचायत सेवक रूपा कुमारी, जल सहिया संध्या मिश्रा, पंचायत के मुखिया पति संतोष कुमार श्रीवास्तव, बीरेंद्र कुमार, सभी आंगनबाड़ी सहायिका, सेविका, स्वयं सहायता समूह की सदस्य, पंचायत वासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply