Advertisement

स्वच्छता पखवाड़ा पर केबी कॉलेज बेरमो एनएसएस इकाई ने चलाया अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर 8 अगस्त को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्राचार्य के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में स्वच्छता, एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन, प्राचार्य द्वारा स्वच्छता शपथ तथा गोद लिए गांव तक स्वच्छता अभियान चला।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), बिहार झारखंड व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक से 15 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाए जाने का निर्देशन प्राप्त है। इस क्रम में आज कॉलेज कैंपस के विभिन्न विभागों व प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया है, जो गोद लिए गांव बोड़िया में जाकर समाप्त की गयी। मौके पर प्राचार्य ने छात्र, छात्राओं व कॉलेज स्टॉफ को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाया।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा का उद्देश्य स्वच्छता को एक जन आंदोलन में बदलना और स्वच्छ, हरित, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है। कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की हमारी जिम्मेदारी की महत्वपूर्ण याद दिलाता है।

इस अवसर पर एनएसएस स्वयं सेवकों ने कॉलेज कैंपस में विभिन्न विभागों तथा प्रांगण के कई जगहों और गोद लिए गांव बोड़िया के कई स्थानों पर सफाई का कार्य किया। जिनमें कृष दास, मो. ताजुद्दीन, सोनू कुमार शर्मा, सूरज देव साव, राजीव कुमार बाउरी, प्रकाश कुमार, हरिश्चंद्र सिंह, आंचल कुमारी आदि शामिल रहे।

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में उपरोक्त के अलावा डॉ व्यास कुमार, सदन राम, रवि कुमार यादविंदु, बालेश्वर यादव, कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारीगण, छात्र छात्रा तथा एनएसएस स्वयं सेवकों की सराहनीय भागीदारी रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *