प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के टकाहा मुस्लिम टोला में 8 अगस्त को 25 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर के चालू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने बिजली से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और नए ट्रांसफार्मर के लिए आभार जताया। मौके पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से टकाहा मुस्लिम टोला के ग्रामीणों को बिजली की समस्या से काफी राहत मिलेगी।
कहा कि इससे क्षेत्र में बेहतर और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और आमजनों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
जनता की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने तथा मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव पहल की जाएगी। नए ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के बाद ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताते हुए कहा कि अब बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और रोजमर्रा के कामकाज में होने वाली परेशानियों से काफी हद तक निजात मिलेगी।
![]()













Leave a Reply