प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बीते एक माह तक बीएलओ द्वारा घर घर अभियान चलाए जाने के बाद मतदाता पहली सूची बीते 5 अगस्त को प्रकाशित की गयी है।
विभागीय निर्देशानुसार कथित सूची को संबंधित मतदान केंद्रों में चिपका दिया गया है। इस क्रम में बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दस पंचायतों की बूथों पर 8 अगस्त को शिविर आयोजित की गयी।
बताया जाता है कि आयोजित शिविर में जाकर मतदाता स्वयं तथा परिवारिक सदस्यों के नाम का अवलोकन करने लगे हैं। कहा गया कि जिनके नाम, उम्र या किसी प्रकार की त्रुटि सूची में है, वे प्रपत्र-8, जो संबंधित बीएलओ से उपलब्ध होंगे, उसे भरकर जमा कर दें।

बताया जाता है कि अपराह्न सहायक निर्वाचन अधिकारी सह बीडीओ पेटरवार संतोष कुमार महतो पिछरी दक्षिणी पंचायत के खेड़ो, करनडीह, अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी आदि पंचायत के दर्जनों बूथों का जायजा लिया।अंगवाली उत्तरी में बीएलओ पिंकी देवी, अनीता देवी, शकीला खातून, मेनका देवी, संजू देवी, ऊषा देवी एवं प्रखंड पर्यवेक्षक प्रेमकुमार दास सक्रिय दिखे।
![]()













Leave a Reply