रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल बोकारो में 8 अगस्त को नवगठित छात्र परिषद के सदस्यों के लिए वार्षिक अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल एंथम से की गयी। मुख्य अतिथि पूर्व सीईओ बीपीएससीएल एवं पूर्व अध्यक्ष मिथिला सांस्कृतिक परिषद कुमुद कुमार ठाकुर और विद्यालय पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार एवं सचिव दिलीप कुमार झा ने मुख्य अतिथि को पौधा एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के चारों सदनों यथा बिरसा, भारती, वाचस्पति एवं विद्यापति के कप्तानों, उप-कप्तानों और छात्र परिषद के सदस्यों को बैज एवं सैश पहनाकर अलंकृत किया। छात्र परिषद ने निष्ठा, समर्पण एवं निष्पक्षता के साथ दायित्व निभाने की शपथ ली।
अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष कुमुद कुमार ठाकुर ने कहा कि छात्र नेता विद्यालय का वातावरण सकारात्मक बनाएं और साथियों के लिए रोल मॉडल बनें। उन्होंने जिम्मेदारी, अनुशासन, टीम भावना और मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि यह समारोह नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और दायित्व बोध विकसित करने का अवसर है। प्राचार्य अमर प्रसाद ने भी विद्यार्थियों को जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। मौके पर विद्यालय के हेड बॉय राहुल कुमार और हेड गर्ल श्रद्धा सिंह सहित नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
![]()













Leave a Reply