एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी में 12 मई को कन्या भारती का चुनाव कर गठन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के सचिव सह संकुल संयोजक धीरज कुमार पांडेय, प्रधानाचार्या रूमी सरकार एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुपकादीह के प्रधानाचार्य मंटू गिरि की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
विद्यालय परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव, प्रधानाचार्या तथा तुपकादीह के प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन से किया गया। इस बाल संसद चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में आचार्य प्रदीप कुमार महतो तथा पीठासीन अधिकारी के रूप में दीपक कुमार रहे।
कन्या भारती चुनाव में उपस्थित विद्यालय की बहनो ने मुख्य रूप से पांच पदों के लिए यथा प्रधानमंत्री, सेनापति, सह-सेनापति, मंत्री तथा सह-मंत्री उम्मीदवार के रूप में खड़ी हुई। चुनाव के विषय में प्रधानाचार्या रूमी सरकार ने कहा कि विद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव हो रहे हैं, जो केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र का एक छोटा रूप है। कहा कि एक प्रधानाचार्या के रूप में मुझे यह देखकर बहुत गर्व हो रहा है कि उनके विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारी समझने और नेतृत्व करने के लिए आगे आ रहे हैं।
चुनाव के अवसर पर सचिव धीरज कुमार पांडेय ने कहा कि चुनाव का मतलब केवल जीत या हार नहीं है। चुनाव का मतलब है अपनी बात रखने का अधिकार और सही प्रतिनिधि चुनने की जिम्मेदारी। कहा कि जो भी छात्रा चुनाव लड़ रहे हैं, वे सभी हमारे विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए सोच-समझकर वोट दें। अनुशासन बनाए रखें तथा जिम्मेदारी का सही निर्वहन करें।
चुनाव में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार बहनों में प्रधानमंत्री पद के लिए आराध्या अनल जिनका चुनाव चिन्ह स्कूल बस, आरोही सिंह जिनका चुनाव चिन्ह कलम, अंशु प्रिया जायसवाल जिनका चुनाव चिन्ह लैपटॉप, इरम फातिमा जिनका चुनाव चिन्ह कुर्सी, फिजा फिरदौस जिनका चुनाव चिन्ह किताब रहा। इसी क्रम में सेनापति पद के लिए स्मृति पांडेय जिनका चुनाव चिन्ह ग्रीन बोर्ड, लकी कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह बेंच डेस्क, मेघा कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह पंखा, दीक्षा कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह लेक्चर टेबल, रिया कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह प्रिंटर रहा।
सह सेनापति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में अनन्या राय जिनका चुनाव चिन्ह ट्रॉफी, आदिबा नाज जिनका चुनाव चिन्ह कैलकुलेटर, सना आरसी जिनका चुनाव चिन्ह मोबाइल, बुलबुल कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह दीवार घड़ी, आरोही सिंह जिनका चुनाव चिन्ह स्कूल बैग, सना कुरेशी जिनका चुनाव चिन्ह पेंसिल बॉक्स है।
मंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में परी कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह वॉटर बोतल, अनुराधा कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह लंच बॉक्स, अनुष्का कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह स्टेपलर, वर्षा कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह टेबल लैंप, सिम्मी कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह माइक, मानसी कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह ग्लोब तथा सह मंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में सृष्टि कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह एग्जाम बोर्ड, लाडली कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह ग्लास, माही कुमारी जिसका चुनाव चिन्ह हारमोनियम, रिया कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह ढोलक, मानवी कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह कप, अन्वी कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह तबला, अंशिका कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह छाता, सिद्धि कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह सिटी, सृष्टि कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह बैट बॉल, अनुष्का कुमारी जिनका चुनाव चिन्ह फुटबॉल तथा खुशबू कुमारी का चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन था।

बताया गया कि इस चुनाव में नवाचार का प्रयोग करते हुए वोटिंग प्रक्रिया प्रारंभ किया गया। सभी बहने ईवीएम ऐप द्वारा वोटिंग प्रक्रिया कर रही थी। यह वोटिंग पूरी तरह निष्पक्ष रूप से किया गया। बहनों द्वारा कक्षा सह वोटिंग की प्रक्रिया की गई। कार्यक्रम के अंत में विजेता की घोषणा की गई जिसमें प्रधानमंत्री पद के लिए आरोही सिंह कक्षा षष्ठ कमल छाप विजय रही। सेनापति पद के लिए विजेता के रूप में लखी कुमारी कक्षा अष्टम बेंच डेस्क छाप विजय रही।
सह सेनापति पद के लिए विजेता के रूप में आरोही सिंह कक्षा सप्तम विजय रही। मंत्री पद के लिए विजेता के रूप में अनुष्का कुमारी कक्षा नवम स्टेपलर छाप विजय रही तथा सह मंत्री पद के लिए विजेता के रूप में लाडली कुमारी कक्षा अष्टम गिलास छाप विजय घोषित की गयी। सभी विजेता बहनों को गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कर सभी आचार्यों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
![]()













Leave a Reply