नर्स मानव जाति तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए वरदान-रविंद्र मिश्रा
प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में रेफरल अस्पताल फुसरो में भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीकेएस) ढोरी क्षेत्र द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 मई को नर्स बहनों को सम्मनित किया गया।
भारतीय मजदूर संघ अपने रीति -नीति के अंतर्गत सीसीएल सीकेएस ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल रविदास की अध्यक्षता तथा क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह द्वारा नर्स बहनों को अंगवस्त्र-पुष्पगुच्छ एवं मिठाई देकर रेफरल अस्पताल फुसरो में नर्स बहनों को सम्मनित किया गया। उक्त मौके पर रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एन. वारला और सीसीएल सीकेएस के कार्य समिति सदस्य सह अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ कार्यसमिति सदस्य रविन्द्र मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितना अहम भूमिका डॉक्टरों की होती है, उतना ही बड़ा योगदान नर्स बहनों का भी होता है। उन्होंने कहा कि मरीजो को समय से दवाई उपलब्ध कराने से लेकर दिन-रात मरीजो का सेवा तथा एक नई उर्जा प्रदान करने में नर्स बहनों का अहम भूमिका होता है।
कहा कि अभी हाल में कुछ वर्ष पहले जब पुरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था। उस समय भी हमारे नर्स भाई-बहनों ने बिना अपनी जीवन का परवाह किए पुरे विश्व में कोरोना काल जैसी विकराल महामारी में भी बड़ी मुश्तैदी से खड़ी रही है। हमारी नर्स बहनों ने पूरे विश्व मे एक अहम भूमिका निभाते हुए कितने मरीजो की जान बचाने में अपना कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन किया।
क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि नर्स मानव जाति का स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है। भारतीय मजदूर संघ अपने रीति-नीति के तहत 12 मई को प्रसिद्ध नर्स फ्लोरेस नाईटएंगल जिनका जन्म दिवस सन् 12 मई 1820 में हुई थी उनके जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष बड़े धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाती आ रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष हीरालाल ने कहा कि आज हमलोग सीसीएल सीकेएस ढोरी द्वारा केन्द्रीय अस्पताल ढोरी में अपने नर्स बहनों को सम्मानित कर नर्स दिवस मना रहे है।
उक्त मौके संगठन की ओर से मंत्री कुलदीप, बुधन नोनिया, फुली गोप, जमुना नोनिया, बिरेन्द्र गुप्ता, फूलचंद किस्कू, प्रतोष रॉय, संदीप उरांव, भुनेश्वर, सोमनाथ मिश्रा, अनिल ठाकुर, सामंतो, अलका वर्मा, सरोजिनी टोप्पो, चिंतामणि कंडेल, रश्मि साहू, सुनीता कुमारी, सनोति सोरेन, किरण कुमारी आदि उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply