प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया विधानसभा झामुमो प्रधान कार्यालय पेटरवार में 12 मई को झामुमो प्रखंड समिति पेटरवार द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बबीता देवी मुख्य रूप से शामिल हुईं।
इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर पुर्व विधायक ने बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में बीएलए-2 एवं बूथ कमिटी गठन, प्रत्येक बूथ से महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करने पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आम मतदाताओं के बीच सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि झामुमो हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता की भागीदारी को मजबूत करने के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र रहिवासी का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनके सक्रिय सहयोग से संगठन और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बीएलओ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आम जनता तक सही जानकारी पहुंचाने तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य कार्यों को ईमानदारी से पूरा करने का आह्वान किया। बैठक में झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष सहित मुकेश कुमार महतो, कृष्णा महतो एवं बड़ी संख्या में झामुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply