Advertisement

अंचल अधिकारी ने पेटरवार थाना परिसर में आयोजित की थाना दिवस

रैयतों की आठ लंबित मामले का किया गया निष्पादन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला के हद में पेटरवार थाना में 12 मई को थाना दिवस का आयोजन किया गया। यहां रैयतों की आठ लंबित मामले का निष्पादन किया गया।

जानकारी के अनुसार पेटरवार के अंचल अधिकारी अशोक राम ने थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा के सहयोग से थाना परिसर में संयुक्त रूप से थाना दिवस का आयोजन किया। अंचल कार्यालय की ओर से आयोजित थाना दिवस के मौके पर पेटरवार अंचल अंतर्गत कई पंचायत क्षेत्र से आए कई भूमि रैयतों ने जमीन संबंधित मामलों को लेकर अंचल अधिकारी को अवगत कराते हुए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।

थाना दिवस के मौके पर जमीन संबंधित मामले को लेकर अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों से काफी संख्या में रैयत थाना पहुंचे थे। थाना दिवस पर पेटरवार अंचल क्षेत्र से जमीन संबंधित 8 मामले में सुनवाई की गयी। अंचल अधिकारी अशोक राम ने जमीन संबंधित मामले पर दोनों पक्षों की बातों को सुनते हुए कई मामलों को निष्पादन किया।

इस मौके पर अंचल अधिकारी अशोक राम ने बताया कि जिले के उपायुक्त के निर्देश पर प्रत्येक सप्ताह के दूसरे और चौथे मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया जाता है और जमीन संबंधी मामलों का सुनवाई किया जाता है। इस मौके पर थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) विनय कुमार पाल, अंचल निरीक्षक (सीआई) अशोक कुमार दास, अंचल अमीन प्रशांत कुमार सहित काफी संख्या में रैयत उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *