Advertisement

सीसीएल अर्पिता महिला मंडल के निर्देशन मे करगली गेट मे प्याऊ का शुभारंभ

गर्मी के मौसम में जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है-प्रीती झा

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट स्थित रिजनल अस्पताल के समीप सीसीएल अर्पिता महिला मंडल रांची के निर्देशन में शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है। उद्धाटन 25 अप्रैल को सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाली अर्पिता महिला समिति बीएंडके की अध्यक्षा सह सीसीएल बीएंडके जीएम संजय कुमार झा की पत्नी प्रीती झा ने फीता काटकर किया।

वहीं क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष खनन के. एस. गैवाल और प्रीती झा ने करगली गेट की प्याऊ का उद्घाटन स्कूली बच्चो और राहगीरों को पानी पिलाकर किया। प्रीती झा ने कहा कि जल जीवन का अमूल्य उपहार है। स्वच्छ जल पीने से शरीर की कई समस्याएं स्वत: ठीक हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जल सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। कहा कि प्यास के कारण न जाने कितने इंसान, जीव, जंतु व पक्षियों की जान तक चली जाती है। वे प्रचंड गर्मी के कारण लू लगने से बीमार पड़ जाते हैं। कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है।

अध्यक्षा झा के साथ समिति की सरिता गैवाल, रेमी सिंहा, अर्चना साह, लीला माझी, हेमा सिंह, रेणु कुमारी आदि शामिल थी। मौके पर विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार शाह, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह सहित परवेज अख्तर, सुशांत राईका आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *