Advertisement

विचार से छाप तक: डीएवी सेक्टर-4 में ब्लॉक प्रिंटिंग से निखरी छात्रों की रचनात्मकता

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-4 स्थित डीएवी में कक्षा अष्टम के विद्यार्थियों के लिए 25 अप्रैल को कौशल शिक्षा के अंतर्गत ब्लॉक प्रिंटिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करना और पारंपरिक छपाई तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव देना था। लगभग 300 विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस. के. मिश्रा ने कहा कि करके सीखना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है और सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के तहत इस तरह की गतिविधियाँ बेहद उपयोगी हैं। इस दौरान छात्रों ने पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग की समझ विकसित की, साथ ही डिजाइनिंग कौशल और कल्पनाशक्ति को भी निखारा।
विद्यार्थियों ने एक्रेलिक रंग, ब्रश और प्रिंटिंग ब्लॉक्स की मदद से आकर्षक पैटर्न तैयार किए।

शिक्षकों के मार्गदर्शन में पूरी गतिविधि अनुशासन और स्वच्छता के साथ संपन्न हुई। यह सत्र ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ छात्रों के लिए बेहद आनंददायक अनुभव भी साबित हुआ। एक अन्य जानकारी के अनुसार कसमार थाना क्षेत्र के ग्राम बांधघुटु मुख्य मार्ग पर अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 अप्रैल को बालू लदा दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रैक्टरों में अवैध रूप से बालू लदा था, जिसे पकड़कर थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *