Advertisement

मुरहुलसुदी के गवई जोरिया में पूर्व विधायक ने किया चेकडैम निर्माण का शिलान्यास

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के ग्राम मुरहुलसुदी स्थित गवई जोरिया में चेकडैम निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास 26 अप्रैल को गोमिया के पुर्व विधायक बबीता देवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।

मौके पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि यह चेकडैम निर्माण क्षेत्र में जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों का सीधा लाभ मिले। कहा कि इस तरह के कार्यों से किसानों को राहत मिलेगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ऐसे प्रयासों से न केवल जल संकट कम होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। ग्रामीण रहिवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि चेकडैम बनने से उन्हें सिंचाई में काफी सहूलियत मिलेगी और खेती को नया आधार मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *