Advertisement

शक की बुनियाद पर तल्खी को ले मरकज में पति-पत्नी का विवाद

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में झिरकी स्थित मदरसा हॉल परिसर में पति-पत्नी के विवाद को लेकर आपसी सहमति बनाने को लेकर मरकज कमेटी की बैठक 26अप्रैल को आयोजित की गई। बैठक में उत्तरी छोटानागपुर मरकज़ कमिटी के चेयरमैन सहित बड़ी संख्या मे गणय मान्य शामिल हुए। आश्चर्य यह कि उक्त बैठक मे महिला पक्ष के परिवार जन पहुंचे, लेकिन पुरुष पक्ष के तरफ से कोई नहीं आया, जिससे यह मामला गरमानें लगा है।

बताया जाता है कि गोमिया प्रखंड के हद में असनापानी की एक बेटी का विवाह पूर्व मे लोधी रहिवासी इस्लाम अंसारी के पुत्र बेलाल अंसारी के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के लगभग डेढ़ साल तक उसके पति के साथ ताल्लुकात अच्छे थे, बाद में बेलाल के मोबाइल में एक दूसरी लड़की का फोटो तथा नंबर देखे जाने को लेकर दोनों में तल्खी शुरू हो गई। पीड़िता के अनुसार बावत पूछे जाने पर उसके पति ने उक्त युवती से नाजायज संबंध की बात स्वीकार की। पीड़िता के अनुसार उसके पति द्वारा इसके बाद से लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी। बताया गया कि तब से वह अपने मायके असनापानी मे रह रही है।

ज्ञात हो कि पीड़िता एक पुत्री की मां भी है, इसे लेकर उसके मायके द्वारा मामले में पिछले छः माह से सुलाह का लगातार प्रयास कया जा रहा है, लेकिन लड़का पक्ष अपनी जिद पर अड़ा है, जिसके कारण मामला नहीं सुलझ पाया, मामले मे मरकज कमेटी के हस्तक्षेप के बाद बीते 12 अप्रैल को बैठक की गई, मामले को सकारात्मक बनाने को लेकर पुनः 26 अप्रैल को बैठक की गई, जिसमे लड़का पक्ष उपस्थित नहीं हो सका।

इस संबंध में मरकज कमेटी उत्तरी छोटानागपुर के चेयरमैन मो. इसराफिल उर्फ़ बबनी ने बताया कि बैठक में लड़का पक्ष के उपस्थित नहीं होने के कारण पुनः आगामी 10 मई को बैठक होगी, जिसमें रामगढ़, बोकारो तथा हजारीबाग जिला से मरकज से जुड़े दर्जनों गणमान्य शामिल होंगे, यदि तब भी लड़का पक्ष नहीं पहुंचा, तो मरकज इस मामला मे कानूनी कार्रवाई करेगी।

आपुष्ट खबरों के अनुसार लड़का पक्ष 2 दिन पूर्व मरकज के चेयरमैन से भेंट कर लड़का के दूसरे राज्यों से होने तथा उसे छुट्टी नहीं मिलने की बात कही गई। फिलवक्त यह मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आज की बैठक मे मरकज उत्तरी छोटानागपुर के चेयरमैन के अलावा, उस्मान अंसारी, मो. कलीम अंसारी, मनीर अंसारी, अमीन अंसारी, अब्दुल अब्बास अंसारी, अब्दुल खलील अंसारी, सफीक अंसारी, अब्दुल कुद्दूस अंसारी, कथारा पंचायत के मुखिया पति सतेंद्र कुमार, मो. इम्तियाज, मो. रिजवान, मो. मुमताज़, मो. मुस्तकीम, मो. सेराज, रब्बानी अंसारी, मो. फारूक, नेजाम अंसारी, शाने रजा, सदर मौलाना बसारत हुसैन, आलम रजा आदि भारी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *