अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के आदेशानुसार आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर 8 अगस्त को जिला मुख्यालय छपरा के विकास भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जानकारी के अनुसार सारण के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) लक्ष्मण तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभागवार तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य समारोह स्थल की तैयारी, ध्वजारोहण, परेड एवं मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच एवं बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, चिकित्सा, अग्निशमन, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

मौके पर डीडीसी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का पर्व है, इसके आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता, अनुशासन एवं तत्परता के साथ करें। उन्होंने विशेष रूप से समारोह स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, चिकित्सा एवं अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखने को कहा।
बैठक के दौरान प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा द्वारा तैयारियों एवं विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों की जानकारी दी गई। बैठक में जिला सामान्य शाखा सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply